Breaking NewsEntertainment

हाथों में स्नाइपर गन लिए नजर आईं ये अभिनेत्री

मुंबई। कंगना रनोट लगातार अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जजमेंटल है क्या का ट्रेलर रिलीज किया गया। वहीं शनिवार को ही उनकी एक और आगामी फिल्म धाकड़ का पहला लुक जारी किया गया। पोस्टर में कंगना के दोनों हाथों में स्नाइपर गन थामें नजर आ रही हैं। उनका लुक देख कर लग रहा है कि वो फिल्म जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया।

धाकड़ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं। इसका निर्देशन एड मेकर रजनीश घई कर रहे हैं और निर्माता सोहेल मकलई हैं। ये अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। वरुण धवन स्टारर फिल्म रणभूमि से कंगना की फिल्म की टक्कर होने वाली है।रणभूमि के निर्माता करण जौहर है और उन्होंने अपनी फिल्म की घोषणा इस साल फरवरी में कर दी थी। ये भी दिवाली 2020 पर ही रिलीज होगी।यानी एक बार फिर कंगना और करण की टक्कर होगी। इससे पहले भले ही दोनों की फिल्में ना टकराई हो, लेकिन दोनों की जुबानी जंग किसी से छुपी नहीं है।

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तोइस वक्त वो एक साथ कई प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। उनकी फिल्म जजमेंटल है क्या 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वो अश्विनी अय्यर की फिल्म पंगा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वो कबड्डी की खिलाड़ी के रोल में नजर आएंगी। इसके बाद वो सितंबर में जयललिता की बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button