Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को ‘अक्षय ऊर्जा दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अक्षय ऊर्जा दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी देश एवं प्रदेशवासियों को ‘अक्षय ऊर्जा दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

Advertisements
Ad 29

पार्षद वंशिका सोनकर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, अक्षय ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button