Breaking NewsUttarakhand

राजपुर विधायक खजान दास जी को कैबिनेट मंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, जनसंपर्क में श्री खजान दास जी की प्रखरता और लोकहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता, निश्चित रूप से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को व्यापकता प्रदान करेगी।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने वरिष्ठ भाजपा नेता व राजपुर रोड विधायक खजान दास के कैबिनेट मंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री एवं इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, राजपुर रोड, देहरादून से माननीय विधायक श्री खजान दास जी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं अंनत शुभकामनाएं।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, जनसंपर्क में श्री खजान दास जी की प्रखरता और लोकहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता, निश्चित रूप से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को व्यापकता प्रदान करेगी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस नई जिम्मेदारी के कुशल निर्वहन हेतु अनंत शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button