देहरादून के ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेला की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- श्री गुरु राम राय जी के जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला दून का ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेला मानवता और विश्वास से ओतप्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है। इसके साथ ही यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के शुभारंभ के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेला के शुभारंभ के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन मेला गुरु राम राय जी की शिक्षाओं और आध्यात्मिक संदेश को संजोए हुए सद्भाव, श्रद्धा और भक्ति की भावना को प्रबल करता है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- श्री गुरु राम राय जी के जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला दून का ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेला मानवता और विश्वास से ओतप्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है। इसके साथ ही यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ आपसी प्रेम एवं सौहार्द का भी प्रतीक है। श्री गुरु राम राय महाराज की शिक्षाएं और उनके संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं।




