Breaking NewsUttarakhand

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भीषण हादसा, दो लोगों की मौत

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी में एलकेडी मार्ग पर किमाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, कार में नोएडा के चार लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी ।टीम ने दो गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बतया जा रह है कि चारों लोग कार से मसूरी से देहरादून वापस लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, परिवार नोएडा से मसूरी घूमने आया था। हादसे में  नीरज त्यागी (55) पुत्र रामपाल सिंह, शगुन त्यागी उम्र 52 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर,  अशोक कुमार उम्र 35 साल और नीरज त्यागी की बेटी आरूषि त्यागी उम्र 27 साल गंभीर घायल हो गए हैं।

Advertisements
Ad 29

गौरतलब है कि शनिवार को भी एलकेडी मार्ग पर ही किमाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। हादसे में कार में सवार पांच युवक घायल हो गए थे, जिन्हें 108 एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया था। 

जानकारी के अनुसार, ये पांचों युवक शनिवार सुबह देहरादून से मसूरी घूमने गए थे। शाम के समय वे मसूरी से वापस लौट रहे थे, लेकिन किमाड़ी के पास उनकी कार खाई में जा गिरी।

हादसे में प्रभु सिमरन पुत्र अजीत उम्र 26 निवासी निरंजनपुर मंडी पटेलनगर देहरादून, आदित्य अग्रवाल, प्रवर शिखा, नवीन और आशुतोष निवासी निरंजनपुर मंडी, देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button