Breaking NewsBusinessNational

देसी कंपनी ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, जानिए कितनी है कीमत

Lava ने एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च किया है। देसी कंपनी का यह 5G स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसकी कीमत 14,000 रुपये से कम है।

देसी ब्रांड Lava ने अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Lava का यह नया फोन Bold N4 सीरीज में पेश किया गया है। यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। Lava Bold N4 Pro को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Lava Bold N4 Pro की कीमत

देसी ब्रांड का यह स्मार्टफोन 6GB RAM + 128GB में आता है। कंपनी ने इसे एक ही स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। यह फोन 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 26 सितंबर को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। फोन को दो कलर ऑप्शन- मोनैको ब्लू और ओपूलेंट लिलैक में पेश किया गया है। कंपनी अपने फोन के साथ फ्री होम सर्विस ऑफर करती है। फोन खराब होने पर घर में सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी।

Lava Bold N4 Pro के फीचर्स

लावा का यह फोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने Unisoc T8200 चिपसेट यूज किया है। फोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम को वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। यही नहीं, फोन की स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Advertisements
Ad 29

Lava Bold N4 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8200
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 6000mAh
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16

 

यह फोन 50MP के डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने फोन की चार्जिंग डिटेल कंफर्म नहीं की है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन जल्द होगा लॉन्च

Lava जल्द ही Virat Curve 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाला है। लावा का यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के सा आएगा। फोन के लगभग सभी फीचर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इस फोन को 21 सितंबर को लॉन्च किए जाने की संभावना है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को दो कलर ऑप्शन- हेरिटेज इंडिगो और मकराना आइवरी में पेश किया जा सकता है और इसमें MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का चिपसेट मिल सकता है।

कंपनी ने माइक्रोसाइट पर फोन का डिजाइन रिवील किया है। इस फोन के फ्रंट में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button