Breaking NewsUttarakhand

पार्टी जहां से कहेगी वहीं से लडूंगा चुनाव : हरक सिंह रावत

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी सहसपुर, धर्मपुर व कोटद्वार से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो लडूंगा। सीट दस दिन में तय हो जाएगी।

देहरादून। उत्तराखंड के कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि 2027 में पार्टी जहां से कहेगी, वहीं से चुनाव लडूंगा। चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं से बातचीत चल रही है। 10 दिन के भीतर सीट तय हो जाएगी। हालांकि सभी सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे हैं।

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा कि पूरी ताकत के साथ विधानसभा का चुनाव लडूंगा। टिकट पार्टी को तय करना है उन्हें किस सीट से चुनाव लड़ना है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, मेरे चुनाव लड़ने से पार्टी को कहां से फायदा व मजबूती मिल सकती है।

Advertisements
Ad 28

इस पर जल्द ही निर्णय तक पहुंचेंगे। पार्टी जहां कहेगी, वहीं से चुनाव लडूंगा। यदि पार्टी कहेगी की देहरादून में सहसपुर, धर्मपुर या फिर कोटद्वार से चुनाव लड़ना है तो वह तैयार हैं। उत्तराखंड दौरे पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी कहा कि कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जल्द ही तय करो। रावत ने कई लोग केदारनाथ, टिहरी, कोटद्वार से चुनाव लड़ने को कह रहे हैं। लेकिन टिकट पार्टी को तय करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button