Breaking NewsSports

IPL 2026: आकाश सिंह के चिट सेलिब्रेशन पर भड़के दिग्गज, जमकर लगाई फटकार

आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर सेलिब्रेशन किया। हालांकि इस चिट सेलिब्रेशन को लेकर डेल स्टेन और अंबाती रायुडूने कड़ी आलोचना की है।

IPL 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं, लेकिन आकाश सिंह का चिट सेलिब्रेशन अब विवादों में घिर गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 3 विकेट झटके, लेकिन विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर दिखाने वाला उनका अंदाज कई क्रिकेट दिग्गजों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। मैच के दौरान हर विकेट के बाद आकाश सिंह अपनी जेब से एक छोटी पर्ची निकालते नजर आए। बाद में खुलासा हुआ कि उस पर्ची पर मोटिवेशनल मैसेज लिखा था- #Akkionfire, आकाश जानता है कि T20 मैच में विकेट कैसे लिए जाते हैं।

IPL 2026 में यह चिट सेलिब्रेशन नया ट्रेंड बनता जा रहा है। इससे पहले उर्विल पटेल और रघु शर्मा भी इस तरह के सेलिब्रेशन करते नजर आ चुके हैं। हालांकि, आकाश सिंह का यह अंदाज कई पूर्व क्रिकेटरों को रास नहीं आया। अंबाती रायुडू ने ESPNcricinfo पर इस सेलिब्रेशन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह बस यह जानना चाहता हैं कि आज किस समय उसे लगा होगा कि अरे यह बहुत शानदार लगेगा, वह इसे टीवी पर निकालेंगे और सब सोचेंगे कि वह बहुत कूल हैं। वह यह भी जानना चाहता हैं कि उसके कौन से दोस्त थे जिन्होंने उसे कहा कि यह बहुत बढ़िया आइडिया है। रायुडू ने आगे कहा कि हो सकता है कि बहुत लोगों को यह पसंद न आए, लेकिन यह थोड़ा मजाकिया और थोड़ा बकवास है।

रायुडू ने चिट सेलिब्रेशन पर बैन लगाने की मांग की

Advertisements
Ad 28

अंबाती रायुडू यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस तरह के सेलिब्रेशन पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग तक कर डाली। रायुडू ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस चिट वाले बिजनेस पर बैन लगा देना चाहिए। यह पूरी तरह बकवास है। वैसे भी खिलाड़ियों को पर्चियां लाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। वहीं, साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। स्टेन ने लिखा कि अब समय आ गया है कि इन पर्चियों को हटाया जाए। यह अब ट्रेंड में नहीं है। सच कहूं तो यह कभी था भी नहीं।

 

आकाश सिंह ने बताया सेलिब्रेशन का कारण

चिट सेलिब्रेशन को लेकर हो रही आलोचनाओं के बावजूद आकाश सिंह ने साफ कहा कि यह सेलिब्रेशन उन्हें मोटिवेट करता है और वह इसे जारी रखेंगे। आकाश ने कहा कि उन्हें यह मोटिवेशन देता है। इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। मैच के दौरान जो चीज उन्हें मोटिवेट करेगी, वे उसे सपोर्ट करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button