Breaking NewsEntertainment

झकझोर कर रख देगी करणजीत कौर की कहानी!

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी जल्द ही वेब सीरीज के जरिए अपनी जिंदगी की कहानी Karenjit Kaur: The Untold Story Of Sunny Leone के रूप में लेकर आ रही हैं। इसके चलते सनी के फैन्स उनकी इस बायोपिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सनी लियोनी की ये कहानी जिस तरह से स्क्रीन पर उकेरी गई है, काफी इंट्रस्टिंग लग रही है। एक दिन में ही सनी की बायोपिक के ट्रेलर को 6,371,088 व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर की शुरूआत होती है, शो के ग्रीनरूम से, जहां सनी लियोनी नजर आती हैं। इसमें सनी लियोनी एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देती नजर आती हैं।

ट्रेलर में सनी का इंट्रो देते हुए बताया जाता है कि जहां सनी को इंडिया में बहुत प्यार मिला है, उतनी ही नफरत भी मिली है। इसके बाद स्क्रीन पर सनी के बचपन के कुछ किस्से दर्शाए जाने लगते हैं। सनी, सनी बनकर नहीं बल्कि करणजीत वोहरा बन कर पैदा हुई थीं। करणजीत का जन्म कनाडा में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि एक समय में करणजीत की फैमिली की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं रहती।

Advertisements
Ad 27

ऐसे में करणजीत कैसे erotic entertainment की तरफ बढ़ती है। ट्रेलर में यह दिखाया गया है। सनी ट्रेलर में एक इंटरव्यू के शॉट में बताती हैं, कि उन्होंने जो रास्ता चुना उसके लिए उन्होंने यह नाम बदला। वह शो में अपने आप को सनी लियोनी के तौर पर ही मुखातिब कराती हैं। इसी इंटरव्यू में सनी को खुद के लिए सुनने को मिलता है’ प्रॉस्टिट्यूट और पॉर्नस्टार में कोई फर्क नहीं’। तमाम इस तरह की बातें जिसका सामना सनी बेबाक अंदाज से से करती हैं, ट्रेलर में इसकी एक झलक दिखाई गई है।

सनी की जिंदगी में उनके सामने आने वाले सवालों को दर्शाने वाली इस वेब सीरीज का ये ट्रेलर झंझोर कर रख देता है। वहीं इन सवालों का सनी बेहद खूबसूरती से जवाब देती हैं जो कि काबिल-ए-तारीफ है। ट्रेलर में दिखाया जाता है, साल 2001 में सनी लियोनी एक मैन मैगजीन के लिए सलेक्ट हुई थीं। उस वक्त सनी की उम्र मात्र 19 साल थी। इस काम का सनी को काफी पैसा मिला। जब अपनी फैमिली के आगे सनी ने ये रकम रखी तो करणजीक की फैमिली ने उनसे कहा कि क्या उनकी लॉटरी लग गई है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button