Breaking NewsEntertainment

मनाली के लिए रवाना हुईं कंगना रनौत, ट्वीट कर लिखी ये बात

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के बीच बढ़ते तनाव के बाद अभिनेत्री लगभग 5 दिन मुंबई में बिताने के बाद आज मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। उनके साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी नजर आई।

रविवार को वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात  करके बीएमसी विवाद में न्याय दिलाने की अपील की। मुंबई से जाने के बाद कंगना से ट्वीट करके शहर से जाने का दुख व्यक्त किया।

कंगना रनौत ने ट्वीट पर लिखा,”भारी दिल के साथ मुंबई से जा रही हूं, जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार आतंकित थी और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियां पड़ीं, मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षा, कहना होगा कि यह पीओके के बराबर ही था।”

 

इसके साथ ही दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर लोकतंत्र के चीरहरण का भी आरोप लगाया। एक्ट्रेसल ने ट्वीट किया, ‘जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं,

मुझे कमज़ोर समझ कर
बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं!
एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर,
अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button