Breaking NewsUttarakhand

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए। एक जवान पौड़ी का है और दूसरा जवान रुद्रप्रयाग जिले का है।

रुद्रप्रयाग जनपद का तिनसोली गांव निवासी जवान देवेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों संग हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया जा रहा है।

Advertisements
Ad 27

दूसरा शहीद जवान अमित अण्थवाल पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के कोला गांव का है। शहीद जवान दो बहनों का इकलौता भाई है। जवान की मां का नाम भगवती देवी और पिता का नाम नागेंद्र प्रसाद है। शहीद की जुलाई 2019 में सगाई हुई थी। अक्टूबर 2020 में शादी तय हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button