Breaking NewsNational

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर लाल कृष्ण आडवाणी ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि जीवन के कुछ सपने पूरा होने में बहुत समय लेते हैं, लेकिन जब वो चरितार्थ होते हैं तो लगता है कि प्रतीक्षा सार्थक हुई। ऐसा ही एक सपना, जो मेरे ह्दय के समीप है, अब पूरा हो रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन हो रहा है। निश्चय ही मेरे लिए नहीं बल्कि समस्त भारतीय समुदाय के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है।

Advertisements
Ad 29

लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण भारतीय जनता पार्टी का एक स्वप्न और मिशन भी है। उन्होंने कहा कि उन्हें विनम्रता का अनुभव होता है जब नियती ने उन्हें 1990 में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान सोमनाथ से अयोध्या तक रामरथ यात्रा का दायित्व प्रदान किया और यात्रा के दौरान असंख्य लोगों की आकांक्षा ऊर्जा और अभिलाषा को प्रेरित किया।

लालकृष्ण आडवाणी ने इस मौके पर उन संतों, नेताओं और जनमानस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जिन्होंने जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान मूल्यवान योगदान तथा बलिदान दिया है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण का काम एक शांतिपूर्ण वातावरण में शुरु हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button