Breaking NewsUttarakhand

जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में आयोजित समर कैम्प का सफलता पूर्वक हुआ समापन

समर कैम्प के समापन के अवसर पर आज शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर द्वारा  बच्चों और शिक्षकों को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया। दस दिवसीय समर कैंप का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया।

देहरादून। जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में बच्चों के मनोरंजन के लिए आयोजित किये गए समर कैम्प का का आज शनिवार को समापन हो गया। इस समर कैम्प में भारी संख्या में स्कूली बच्चे ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था।

जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय में आयोजित किये गए इस समर कैम्प को फन एंड लर्निंग प्रोग्राम के रूप में आयोजित किया गया था, ये समर कैम्प दस दिनों तक जीआरडी एकेडमी में आयोजित किया गया था।

डॉ. अभिनव कपूर ने बताया कि इस समर कैम्प में लर्निंग प्रोग्राम के साथ ही विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज़ भी आयोजित कराई गई थीं, जिनमें पूल पार्टी, एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग/पॉट पेंटिंग, क्लेय बेस एक्टिविटीज़, फ्रिज़ मैग्नेट मेकिंग, मिरर डेकोरेशन, स्टोन पेंटिंग, मज़े एक्टिविटी, ईट फ्रॉम स्ट्रिंग, फन विथ वाटर, और मूवी टाइम आदि प्रोग्राम शामिल थे।

Advertisements
Ad 29

समर कैम्प के समापन के अवसर पर आज शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर द्वारा  बच्चों और शिक्षकों को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया। दस दिवसीय समर कैंप का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया।

समर कैम्प के समापन के अवसर पर सिमरन, नीलम, अनिशा, शिवानी व मनीष आदि शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button