Breaking NewsNational

सुरक्षाकर्मियों ने कच्छ में पाकिस्तानी ड्रोन को किया तबाह

अहमदाबाद। आज तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने पाकिस्तान के मंसूबों को एक बार फिर से तबाह कर दिया है। ऐसा करके भारत ने पुुलवामा हमले का बदला ले लिया है।

बता दें कि पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक किए जाने के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान ने अपना ड्रोन गुजरात के कच्छ बॉर्डर की तरफ भेज दिया और बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में था। सुरक्षाकर्मियों को जैसे ही ड्रोन की भनक लगी उन्होंने उसे नष्ट कर दिया।

Advertisements
Ad 27

उल्लेखनीय है कि 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित जैश के बंकरों को तबाह कर दिया। भारतीय वायुसेना का यह ऑपरेशन करीब 20 मिनट तक चला है और इस ऑपरेशन को तड़के साढ़े तीन बजे अंजाम दिया गया।

इस एयरस्ट्राइक में करीब 200 से 300 जैश के आतंकियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी तक इस हमले की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button