Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी।

Advertisements
Ad 13

Vandna Katariya

उन्होंने कहा इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने-कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button