Breaking NewsUttarakhand

मिंत्रा के कूरियर सर्विस सेंटर में लूट, कैश बॉक्स लेकर फरार हुए लुटेरे

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मिंत्रा ऑनलाइन वेबसाइट के कूरियर सर्विस ऑफिस में लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मामला रविवार देर रात का है।

कूरियर सर्विस मैनेजर विष्णुकांत शुक्ला ने पुलिस को बताया गया कि नेहरू कालानी के दून विवि रोड पर स्थित उनके ऑफिस में रविवार रात करीब पौने दो बजे चार लुटेरे आए। वह डरा धमका कर कैश बॉक्स सवा लाख रुपए ले गए।

Advertisements
Ad 29

लुटेरों ने शटर डाउन किया और वह फरार हो गए। बताया कि वह अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button