Uncategorized

स्वीडन में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 9 की मौत

स्टॉकहोम। स्वीडन के पश्चिमोत्तर हिस्से में एक छोटा विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गयी। इस विमान का उपयोग पर्यटन कराने के लिए किया जाता था। वास्टरबोटन क्षेत्र की प्रवक्ता गैब्रिएला बैंडलिंग ने कहा कि विमान में सवार नौ लोगों की मौत हो गयी।

Advertisements
Ad 29

स्वीडिश मीडिया के अनुसार विमान ‘‘पैराशूट जंप’’ के लिए इन लोगों को लेकर जा रहा था लेकिन वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिप्प्स एयरो जी ए 8 एयरवैन नाम का यह विमान दोपहर करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button