Breaking NewsEntertainment

नेहा कक्कड़ ने शादी के बाद लाल जोड़े में पति रोहनप्रीत संग दी परफॉर्मेंस

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह से गुरुद्वारे में शादी की। शादी के बाद वो लाल जोड़े में नज़र आईं और पति रोहन संग अपने हिट गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी। नेहा के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने अपना नया गाना ‘नेहू दा व्याह’ गाया। वहीं, रोहनप्रीत भी अपनी पत्नी के लिए सुर लगाते दिखाई दिए। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नज़र आए।

नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत और भाई-बहनों संग स्टेज पर डांस करती भी नज़र आईं।

इस पार्टी में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी शामिल हुईं। उन्होंने भी स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी।

नेहा शनिवार को गुरुद्वारे में रोहनप्रीत संग पूरे रस्मों-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर जल्द ही वायरल होना शुरू हो गई हैं। स्नैपशॉट, क्लिप में नेहा और रोहनप्रीत शहर के एक गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। नेहा पीच लहंगा पहने हुई हैं, वहीं रोहनप्रीत मैचिंग कुर्ता और पगड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं।

एक दिन पहले ही नेहा ने अपने हल्दी और मेहंदी समारोह से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। नेहा ने इसके कैप्शन में लिखा था, “मेहंदी लगाऊंगी मैं सजना रोहनप्रीत के नाम की।” नेहा और रोहनप्रीत ने हाल ही में अपना म्यूजिक वीडियो ‘नेहू दा ब्याह’ जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button