Breaking NewsUttarakhand

निरंकारी भवन में खून में सने मिले सेवादारों के शव

देहरादून । राजधानी दून के हरिद्वार बाईपास स्थित निरंकारी भवन में मिले चौकीदार और सेवादार के शव खून में सने थे। शवों की हालत पुलिस भी न देख पाई। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह संत निरंकारी सत्संग भवन के कैंपस में दो सेवादारों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों निरंकारी सत्संग भवन में सेवादार थे। वहीं पुलिस इस मामले में दुर्घटना से भी इंकार नहीं कर रही है।

Advertisements
Ad 27

डीआईडी पुष्पक ज्योति का कहना है कि शवों के चेहरे पर चोट के निशान हैं। साथ ही एक शव पर वाहन भी चढ़ा है। ऐसे में अब स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

घटना नेहरुकोलोनी थाना क्षेत्र के हरिद्वार बायपास रोड स्थित भवन का है। वहीं एक मृतक चौकीदार कमल रुद्रप्रयाग का और एक सेवादार सोनू देहरादून के सेवला कलां का बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button