Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे इरफान

देहरादून।  उत्तराखण्ड की वादियां शूटिंग के लिहाज से बेहद खुबसूरत हैं जो फिल्म निर्माता व निर्देशकों समेत फिल्मी कलाकारों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। जिस वजह से अक्सर यहां फिल्मों की  शूटिंग होती रहती है।

इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार इरफान खान एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ऋषिकेश पहुंचे। फिल्म में उनके अपोजिट रोल में भारतीय फिल्मों में विख्यात पार्वती भी पहुंची है। दोनों ने परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर फिल्म के कई दृश्यों के शूटिंग भी की।

मदारी, लाइफ ऑफ पाई और पीकू जैसी बड़ी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का परिचय दे चुके इरफान खान इन दिनों ऋषिकेश में हैं। फिल्म ‘करीब-करीब’ की शूटिंग के लिए वे फिल्म के बाकी कलाकारों के साथ पहुंचे हैं।

परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर उनकी फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। फिल्म यूनिट से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि यह फिल्म काफी हद तक धार्मिक फिल्म है, यही वजह है कि उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों को इस फिल्म की शूटिंग के लिए चुना गया है।

फिलहाल इरफान खान व फिल्म के निर्माता निर्देशक ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया। बताया जा रहा है कि अभी चार दिन तक ऋषिकेश में ही फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button