Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकता है हिमपात

आज देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।

Advertisements
Ad 29

मौसम केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 अक्तूबर को देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 अक्तूबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद महीने के आखिरी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button