Breaking NewsUttarakhand

जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में आयोजित किया गया रक्षाबंधन का कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है।

देहरादून। जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने कलाईयों पर राखी बांधकर उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन मनाया।

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ ये पर्व मनाया।

जहाँ स्कूल की छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों की कलाइयों पर राखी बांधी, तो वहीं छात्रों ने भी भाई के रूप में सहपाठी छात्राओं की बहनों की तरह रक्षा करने का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भी भेंट किये।

Advertisements
Ad 29

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की आकर्षक एवं सुंदर राखियां भी बनाई गई। वहीं इसको लेकर विद्यार्थियों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सबसे बढ़िया और खूबसूरत राखी बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है। वहीं भाई बदले में बहन को उपहार देता है और जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन लेता है। रक्षाबंधन का पर्व हमें यह सिखाता है कि परिवार के रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते, बल्कि दिल से जुड़ी भावनाओं से भी मजबूत बनते हैं।

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सिमरन, मनीष, अभिराज, रश्मि, खुशी, दीपिका, नेहा, नीलम, शिवानी एवं अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button