Breaking NewsSports

ऋषभ पंत ने पकड़ ली टीम इंडिया की कमजोरी, कही ये बात

भारत और श्रीलंका के बीच कोलं​बो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय टीम को आखिरी दिन पहले सेशन में एक भी विकेट नहीं मिला। इस दौरान ऋषभ पंत ने अपने साथियों से कुछ कहा, उसका वीडियो सामने आया है।

IND VS SL : भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। इस बीच जब आखिरी और पांचवें दिन का खेल शुरू हुआ तो उम्मीद थी कि जल्द ही भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के बाकी बल्लेबाजों को आउट कर जीत की ओर कदम बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जब लंच होने वाला था, उससे पहले ऋषभ पंत ने टीम की कमजोरी पकड़ी। उन्होंने टीम में उत्साह और ऊर्जा भरने की कोशिश की, लेकिन वो भी कामयाब नहीं पाई। पंत ने जो कुछ भी अपने साथियों से कहा, उसका वीडियो अब सामने आया है, जिसे आपको भी देखना और सुनना चाहिए।

पहले सेशन में हुआ दो घंटे से भी ज्यादा का खेल, भारत को नहीं मिली कोई सफलता

श्रीलंका की पहली पारी को जल्द सिमट गई थी, लेकिन टीम ने दूसरी पारी में जबरदस्त फाइटबैक किया। जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक श्रीलंका के छह विकेट गिर चुके थे। उम्मीद थी कि पांचवें और आखिरी दिन पहले एक से दो घंटे में बाकी चार विकेट भारतीय गेंदबाज गिरा देंगे, लेकिन ताज्जुब की बात ये रही पहले सेशन में दो घंटे से भी ज्यादा का खेल हुआ, लेकिन भारतीय टीम एक विकेट नहीं ले पाई। कप्तान शुभमन गिल ने बदल बदलकर सारे गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन विकेट के नाम पर कुछ भी हाथ नहीं लगा।

ऋषभ पंत ने की उत्साह भरने की कोशिश

Advertisements
Ad 29

मैच के आखिरी दिन जब लंच होने वाला था, उससे पहले पंत ने समझ लिया कि टीम इंडिया के प्लेयर्स के कंधे झुक गए हैं और वे थके हुए से लग रहे हैं। इस पर उन्होंने बार बार आवाज लगाई, लेकिन फिर भी पहला सेशन विकेटलेस गया। पंत ने कहा कि बॉडी लैंग्वेज उठानी पड़ेगी भाइयों, बाहर से कोई नहीं आएगा, दम लगाओ थोड़ी देर यार। इसके बाद पंत बोले कि शोल्डर बहुत ड्रॉप हो गया है, थोड़ा माहौल बनाना पड़ेगा! C’mon C’mon C’mon, let’s go। यानी पंत ने तो जोश भरने का काम किया, लेकिन​ कोई खिलाड़ी जब खुद ही उत्साहित ना हो तो पंत आखिर करेंगे भी क्या।

कहीं गलत तो नहीं हो गया गिल का फॉलोऑन देने का फैसला

दरअसल मैच का नतीजा चाहे जो हो, लेकिन ऐसा लगता है कि कप्तान शुभमन गिल का श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला गलत हो गया। भारतीय गेंदबाज ने पहली पारी में करीब 90 ओवर की गेंदबाजी की। इसके तुरंत बाद गिल के फैसले के कारण फिर से गेंदबाजी करनी पड़ रही है। दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम 100 से ज्यादा ओवर खेल चुकी है। ऐसे में गेंदबाजों का थक जाना लाजिमी है। साथ ही जब विकेट नहीं मिलता तो कंधे भी झुकने लगते हैं। हालांकि अभी दो और सेशन का खेल बचा है। क्या इसमें भारतीय प्लेयर्स में एनर्जी आती है या नहीं, ये देखना होगा। इस बीच बारिश की भी संभावना है, जो कभी भी आ सकती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button