Breaking NewsEntertainment

आयुष्मान-रकुल प्रीत की इस फ़िल्म की रिलीज की तारीख का हुआ ऐलान, पढ़िए पूरी खबर

मुंबई। आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह स्टारर ‘डॉक्टर जी’ की रिलीज डेट सामने आ गई है! जंगली पिक्चर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म को 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस कॉमेडी कैंपस ड्रामा में आयुष्मान, रकुल और शेफाली शाह के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका में हैं। अनुभूति कश्यप, जो ‘डॉक्टर जी’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगी उन्होंने एक बयान में कहा, “फिल्म की शूटिंग पूरी होने के साथ, हम अब फिल्म को सिनेमाघरों के लिए तैयार करने के लिए कमर कस रहे हैं। मैं आयुष्मान, रकुल, शेफाली, जंगली और ‘डॉक्टर जी’ की पूरी टीम के साथ काम करने का मौका पाकर वास्तव में खुश हूं, जो मेरे साथ खड़े रहे और जो स्क्रीन पर दिखाई देंने उन सभी के साथ यह एक शानदार अनुभव रहा है। मैं फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं।”

दो सफल फिल्में – ‘बरेली की बर्फी’ (2017) और ‘बधाई हो’ (2018) के बाद, आयुष्मान और जंगली पिक्चर्स दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से हैट्रिक बनाने जा रहे हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए जंगली पिक्चर्स की अमृता पांडे ने एक बयान में कहा, “फिल्म के लेखकों – सुमित, सौरभ और विशाल ने अनुभूति के साथ मिलकर ‘डॉक्टर जी’ की एक शानदार स्क्रिप्ट बनाई गई है जिसे अनुभूति ने अगले स्तर पर ले गई हैं। हम इसे अगले साल 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं।”

‘डॉक्टर जी’ अनुभूति कश्यप, सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत ने लिखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button