Breaking NewsEntertainment

सदी के महानायक को दिया जाएगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

मुंबई। सदी के महानायक एवँ बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को 2018 का दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट के जरिए  साझा की। ‘दादा साहेब फाल्के’ पुरस्कार को बॉलीवुड इंड्स्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।

अमिताभ बच्चन उन चंद अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी दमदार एक्टिंग ने उनके आलोचकों को भी चौंकाया। उनके उत्साह और काम करने के लगन ने आज उन्हें ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है जिसे पाने का मुकाम हर कोई संजोता है। अमिताभ बच्चन कई दर्शकों से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। वे फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

Advertisements
Ad 29

आपको बता दें कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। उस वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button