Breaking NewsEntertainment

संजय दत्त की फ़िल्म के सेट पर लगी आग

मुंबई। अभिनेता संजय दत्त की फिल्म ‘भूमि’ के सेट पर आग लग गयी जिसमें अभिनेत्री आदिति राव हैदरी बाल-बाल बच गई। आग लगने की जब घटना हुयी उस समय आदिति शादी के एक गीत की शूटिंग कर रही थी। यहां पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह घटना गुरूवार देर शाम को मुंबई के आरके स्टूडियो में हुयी और दिन भर के लिए शूटिंग को रोक दिया गया क्योंकि निर्माता चाहते थे कि सेट पर हर कोई सुरक्षित रहे। इसमें बताया गया है कि आरके स्टूडियो में एक विशाल सेट लगाया गया था जहां पर शादी के गीत में हिस्सा लेने के लिए 300 से अधिक डांसर मौजूद थे।

गीत में आदिति और सिद्धांत गुप्त नजर आने वाले हैं। इसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य कर रहे थे। ‘भूमि’ एक भावनात्मक और संवेदनशील, बदले की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है जिसमें एक पिता (दत्त) और बेटी (आदिति) के रिश्तों को दिखाया गया है। ‘भूमि’ फिल्म सितंबर में प्रदर्शित होगी और इसका निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button