Breaking NewsNational

सपना चौधरी ने कांग्रेस के बाद भाजपा को भी झटका दिया

नई दिल्ली। हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने कांग्रेस के बाद अब भाजपा को भी झटका दिया है। सपना भाजपा में शामिल नहीं होंगी। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि वे आने वाले दिनों में भाजपा के मंच से प्रचार करती जरूर नजर आएंगी। हाल ही में उनकी कांग्रेस में जाने की चर्चा थी। अब लगातार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर सांझा की जा रही है। इसके बाद से ही यह तर्क दिया जा रहा था कि सपना जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

पार्टी इस मामले में भी अनिश्चय की स्थिति बनाकर रखना चाहती है। दरअसल, बतौर हरियाणवी कलाकार उनको पसंद करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। पार्टी को लग रहा है कि लोकसभा चुनाव में सपना को यदि उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्वी व आसपास के क्षेत्रों में प्रचार के लिए लाया जाता है तो इसका लाभ होगा। इन क्षेत्रों में जाट और पूर्वांचल के मतदाताओं की संख्या अधिक है।

इसी सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी उनसे मुलाकात की है और चुनाव अभियान को लेकर विचार विमर्श किया है। इसलिए पार्टी सूत्र इन अटकलों पर विराम नहीं दे रहे हैं। उधर, सपना चौधरी को लेकर कांग्रेस ने घेराबंदी शुरू कर दी है क्योंकि कांग्रेस से इन्हें मथुरा सीट से टिकट दिए जाने की चर्चा थी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कई भौजपुरी सितारे प्रचार में उतारने की तैयारी कर रही है। एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली में करीब 40 लाख से अधिक पूर्वांचल के मतदाता है। इन मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा कई टीवी स्टार से बातचीत कर रही है। इनमें आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, अक्षरा सिंह और स्वेता तिवारी जैसे नामी चेहर शामिल हैं। खुद मनोज तिवारी एक भोजपुरी गायक व कलाकार हैं जो इस रणनीति को तैयार करने में लगे हैं। तैयारी है कि आखिरी चरण में इन कलाकारों की भी मदद ली जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button