Breaking NewsUttarakhand

सरकार के हर आदेश का पालन करेगा भारतीय मजदूर संघ : पंकज शर्मा

देहरादून। भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के जिला महामंत्री देहरादून पंकज शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ सरकार की हर आदेश का पूर्ण पालन करेगा।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश विश्वव्यापी कोरोना महामारी से लड रहा है। भारतीय मजदूर संघ देहरादून उत्तराखंड व समस्त संबंधित संगठन कोरोना महामारी में केंद्रीय व राज्य सरकार के साथ खड़ा है और सरकार को पूर्णतय विश्वास दिलाता है कि भारतीय मजदूर संघ सरकार के हर आदेश का पूर्ण पालन करेगा।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा आदेश अनुसार सभी केन्द्रीय, राज्य, औधोगिक क्षेत्र इत्यादि बन्द पड़े हैं। किंतु कुछ आपातकालीन सेवाओ को जारी रखा जा रहा है जैसे दूध-दही सब्जी, राशन की दुकान आदि।

वहीं सहस्त्रधारा क्रासिंग चौक पर कार्यकरत आँचल डेरी देहरादून भी इन आपातकालीन सेवाओ मे लगातर अपनी सेवाए दे रहा है। वहां कार्यकरत संगठन के महामंत्री नरेश कुमार ने बताया कि आँचल डेरी के सभी कार्यकर्ता पूर्णतय ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। सभी इस कोरोना महामारी में देश के साथ खडे है। उन्होंने कहा जब तक यह कोरोना महामारी चलेगी आँचल डेरी देहरादून के सभी कर्मचारी सरकारी आदेश के अनुसार अपना कार्य करते रहेगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button