Breaking NewsEntertainment

सतपाल महाराज की बहू बनीं रीवा की राजकुमारी मोहेना

हरिद्वार। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति गोयंका के किरदार के लिए फेमस एक्ट्रेस और रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी मोहेना कुमारी सिंह ने शादी कर ली है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ हरिद्वार में सात फेरे लिए। शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें मोहेना को खूबसूरत लाल लहंगे, रजवाड़ा ज्वैलरी और गोल्डन बॉर्डर वाली चुनरी में देखा जा सकता है।

20191015_155106

Advertisements
Ad 29

मोहेना की शादी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा बाबा रामदेव, सिंगर कैलाश खेर और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला समेत कई हस्तियां शामिल हुई थीं। इससे पहले मोहेना की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए थे। शादी से पहले मोहेना ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा था कि वे इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं और नर्वस तो बिल्कुल भी नहीं हैं।

मोहेना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। वे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस’ में भी काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button