Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Uttarakhand Weather Update Today: देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की चेतावनी है।

देहरादून। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisements
Ad 29

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें और तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button