Breaking NewsUncategorizedUttarakhand

स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा

पार्षद नंदिनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की तो देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं और तीन युवतियों का रेस्क्यू किया है।

देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र के किशन नगर में एक स्कूल के पीछे संचालित हो रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पार्षद नंदिनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इलाके में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, किशन नगर स्थित एक स्कूल के पीछे लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत स्थानीय लोगों की ओर से की जा रही थीं। आरोप है कि किराये के मकान में देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।

Advertisements
Ad 29

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों को रेस्क्यू किया, जबकि मौके से दो आरोपियों आशीष पांडे और जंग बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब छह महीने पहले इन लोगों ने किराये का मकान लिया था, जिसमें अवैध गतिविधि संचालित कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button