Breaking NewsEntertainment

करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में माइंड गेम खेलेंगी शुभमन गिल की बहन शाहनील

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहनील गिल कहती हैं कि 'मेरा सरनेम गिल है और मुझे धमाका करना आता है।' क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शो में बाकी 20 कंटेस्टेंट्स के साथ माइंड गेम खेलने को तैयार है।

मुंबई। टीम इंडिया के T20I कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा के लॉक अप सीजन 2 में हिस्सा लेने के बाद एक और भारतीय क्रिकेटर की बहन रियलिटी शो की दुनिया में धूम मचाने को तैयार है। हम बात कर रहे हैं शुभमन गिल की बहन शाहनील की, जो श्रेष्ठा अय्यर के नक्शेकदम पर चल पड़ी हैं। वह प्राइम वीडियो के पॉपुलर शो ‘द ट्रेटर्स 2’ रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं, जिसे करण जौहर होस्ट करेंगे। नए सीजन का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। हाल ही में द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम और चेहरे रिवील कर दिए गए हैं।

द ट्रेटर्स 2 में शाहनील गिल की हुई एंट्री

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहनील अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कहती हैं, ‘मेरा सरनेम गिल है और मुझे पता है कि ‘किल’ कैसे करना है।’ भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन को शो में परफॉर्म करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। शाहनील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो से अपना पहला लुक शेयर करके अपनी एंट्री की घोषणा की। यह अब तक का उनका सबसे बड़ा काम होगा। अब देखना यह है कि श्रेष्ठा अय्यर और मालती चाहर के बाद शाहनील गिल क्या कमाल करती हैं।

 

 

शाहनील गिल का रियलिटी शो डेब्यू

शुभमन गिल की बहन न सिर्फ सोशल मीडिया पर, बल्कि क्रिकेट फैंस के बीच भी काफी चर्चा में रहती हैं। उन्हें अक्सर मैचों के दौरान स्टैंड्स में अपने भाई का हौसला बढ़ाते हुए देखा जाता है। ‘द ट्रेटर्स 2’ के साथ शाहनील एक बिल्कुल अलग दुनिया में कदम रख रही हैं। यह रियलिटी शो रणनीति, भरोसे और धोखे पर आधारित है, जिसमें गेम में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे से ज्यादा चालाक बनना पड़ता है। यह उनका किसी रियलिटी टीवी शो में पहला अपीयरेंस होगा।

द ट्रेटर्स 2 का प्रीमियर कब होगा

प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि ‘द ट्रेटर्स 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त को दुनिया भर में होगा। प्रीमियर के बाद हर गुरुवार को नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button