Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में भारी वर्षा को लेकर जनसेवी भावना पांडे ने जताई चिंता, लोगों से की सावधानी की अपील

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण क़ई स्थानों पर भूस्खलन और यातायात अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों से आग्रह है कि वे एहतियात बरतें और संयम व सावधानी से काम लें।

देहरादून। उत्तराखंड में भारी वर्षा की चेतावनी को लेकर राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने चिंता व्यक्त की है। मौसम के बदले मिज़ाज़ को देख उन्होंने उत्तराखंड आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से सावधानी बरतने व सतर्क रहने की अपील की है।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा कि राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में मौसम का मिज़ाज़ बिगड़ा हुआ है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा की वजह से जगह-जगह भूस्खलन एवं मार्ग बाधित होने की सूचनाएं मिल रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में कईं जगहों पर भारी वर्षा होने के अनुमान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Advertisements
Ad 27

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण क़ई स्थानों पर भूस्खलन और यातायात अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों से आग्रह है कि वे एहतियात बरतें और संयम व सावधानी से काम लें। भारी वर्षा के मद्देनजर, यदि आवश्यक न हो तो फ़िलहाल पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा स्थगित कर दें। भारी बरसात में यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर ठहर जाएं। ध्यान रहे सावधानी से ही बचाव संभव है। सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button