Breaking NewsUttarakhand

मानसी नेगी की उपलब्धि पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने एक बार फिर से कमाल किया है। मानसी ने जर्मनी में आयोजित राइन रूहर FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी द्वारा राइन-रूहर, जर्मनी में आयोजित FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर खुशी जतायी है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने मानसी नेगी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अपने शुभकामना संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राइन-रूहर, जर्मनी में आयोजित FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उत्तराखण्ड की बेटी मानसी नेगी जी को हार्दिक बधाई! आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से भविष्य में भी देश और प्रदेश का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने एक बार फिर से कमाल किया है। मानसी ने जर्मनी में आयोजित राइन रूहर FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। मानसी ने यह पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि 16 से 27 जुलाई 2025 तक जर्मनी में FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 का आयोजन हुआ जिसमें 100 से ज्यादा देशों के करीब 8,500 छात्र (एथलीट) ने 18 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की इसी प्रतियोगिता में चमोली जिले के मजोठी गांव की बेटी मानसी नेगी ने वॉक रेस की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button