Breaking NewsUttarakhand

महान क्रांतिकारी सत्येन्द्र नाथ बोस की पुण्यतिथि पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस 'अलीपुर जेल कांड' के सह-अभियुक्तों में से एक थे और क्रांतिकारी आंदोलनों से जुड़े थे। उन्हें भारत के सबसे युवा क्रांतिकारियों में से एक माना जाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी सत्येन्द्र नाथ बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी सत्येन्द्र नाथ बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा- अपने ओजस्वी विचारों और अटल संकल्प से असंख्य युवाओं को स्वतंत्रता के आंदोलन से जोड़ने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एंव क्रांतिकारी बाबू सत्येन्द्रनाथ बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस ‘अलीपुर जेल कांड’ के सह-अभियुक्तों में से एक थे और क्रांतिकारी आंदोलनों से जुड़े थे। उन्हें भारत के सबसे युवा क्रांतिकारियों में से एक माना जाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। आज ही के दिन 21 नवंबर 1908 को उनकी फांसी ने देश में जन जीवन को हिला कर रख दिया था। उनके बलिदान से पहले के अंतिम क्षणों के गवाहों के बयानों और उनके बलिदान के विवरण से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और राष्ट्रभक्ति की मिसाल कायम हुई। मां भारती के लिए उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button