Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्ति की।

Advertisements
Ad 27

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button