फैमिली संग अमेरिका से मुंबई पहुंचे बेटे बप्पा लहरी, आज होगा बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार

मुंबई। भारतीय सिनेमा में डिस्को म्यूजिक को लोकप्रिय बनाने वाले सिंगर-संगीतकार बप्पी लहरी का स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। लहरी का मंगलवार रात जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया।
अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने कहा, “लहरी को एक महीने से अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर आने के लिए बुलाया। उन्हें अस्पताल लाया गया था। आधी रात से कुछ समय पहले OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनकी मौत हो गई थी। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं।”
दिवंगत संगीतकार का अंतिम संस्कार आज 17 फरवरी को होगा क्योंकि बप्पी लहरी के बेटे बप्पा का लॉस एंजिल्स, यूएसए से लौटने का इंतजार था। बता दें गुरुवार की सुबह, बप्पा और उनके परिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर नजर आए। इस दौरान बप्पा गमगीन नजर आए थे।




