Breaking NewsUttarakhand

सौतेले बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, खुलासा होने पर हुआ ये अंज़ाम

काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में एक सौतेले बाप के द्वारा अपनी बेटी का शारिरिक शोषण कर हवस का शिकार बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
घटना सामने आने पर गुस्साये ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
इसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा। सौतेली बेटी से दुष्कर्म का मामला उजागर होने पर पंचायत ने आरोपी बाप को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया तो कई ग्रामीण भड़क गए और फैसले का विरोध करते हुए आरोपी को कुंडा पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने पीड़िता के मौसा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। कुंडा थाने के एक गांव में रहने वाले टैक्सी ड्राइवर की 15 वर्ष पहले हुई शादी से दो बच्चे हैं। पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button