Breaking NewsEntertainment

क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पंहुचे अनुष्का-विराट

देहरादून। बाॅलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा अपने प्रेमी विराट कोहली के साथ क्रिसमस की छुट्टी मनानें देवभूमि उत्तराखंड पंहुची हैं। सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ शनिवार शाम देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरी।

अपने चहेते सितारों को सामने देखकर लोगों में हलचल मच गई। एयरपोर्ट पर मौजूद लोग दोनों सितारों के साथ तस्वीर खिंचाने के चक्कर में जद्दोजहद करते नजर आये किन्तु दोनों ने ही लोगों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। इसके अलावा दोनों ने ही पत्रकारों से दूरी बनाये रखी और मीडिया के सवालों पर चुप्पी साधे रहे।

Advertisements
Ad 27

थोड़ी देर जौलीग्रांट हवाईअड्डे  पर समय व्यतीत करने के बाद दोनों कार में सवार होकर बाहर निकले और वहाँ से आगे के लिए रवाना हो गये। सूत्रों के अनुसार दोनों नरेन्द्र  नगर के अनंदा होटल के लिए रवाना हुए हैं,  जहाँ वे  क्रिसमस का आनन्द उठायेंगे।

बताते चलें कि अनुष्का शर्मा का देहरादून से पुराना नाता है। यहाँ उनका ननिहाल बताया जाता है। बीते साल भी  उन्हें एक पारिवारिक समारोह में देहरादून आना था किन्तु व्यस्तता के चलते वे नहीं आ सकी थीं। बताया जा रहा है कि इस बार वे अपने रिश्तेदारों से खुद भी  मिलेंगी और विराट को भी मिलवायेंगी। शायद इस बार वे विराट के साथ अपने रिश्ते पर पारिवारिक मुहर लगवाने के इरादे से देवभूमि आयी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button