Breaking NewsUttarakhand

बिग फ्रेम्स फिल्म्स ने किया ‘उत्तराखंड डांसिंग स्टार्स 2019’ का आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड की इवेंट्स के लिए चर्चित बिग फ्रेम्स फिल्म्स द्वारा आयोजित ‘उत्तराखंड डांसिंग स्टार्स 2019’ का चौथा सीजन राजधानी देहरादून के एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमे देहरादून के अलावा सहारनपुर, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, हरिद्वार, रुड़की और कुमाऊँ मंडल के बागेश्वर से आये हुए 60 फिनालिस्ट्स ने डांस में अपने हुनर का प्रदर्शित किया।

Advertisements
Ad 27
निर्णायक मंडल ने सब जूनियर कटेगरी में पावनी भाटिया (विजेता), शिवोम जोशी (1st रनर अप) और धानवी सहगल (2nd रनर अप) घोषित किया। वहीं जूनियर कटेगरी में शानवी भारद्वाज (विजेता), मिष्टी चौधरी (1st रनर अप) और नेहा गरिया (2nd रनर अप) रहे। जबकि सीनियर्स के कड़े मुकाबले में हल्द्वानी से आई दिया कार्की (विजेता), स्नेहिल गिरी (1st रनर अप) और साक्षी कोहली (2nd रनर अप) के खिताब से पुरस्कृत की गई ।
FB_IMG_1559196085302

 

बिग फ्रेम्स फिल्म्स के डायरेक्टर श्रेयन ठाकुर ने बताया कि इस डांस कम्पटीशन के 2 महीने पहले से ऑडिशन किये गए थे, जिसमें करीबन 600 बच्चो ने हर कटेगरी में भाग लिया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड डांसिंग स्टार्स देश की एकमात्र ऐसा कम्पटीशन है जो बॉलीवुड फॉरमेट को सपोर्ट करता है। ग्रैंड फिनाले को बॉलीवुड और डांस गुरु नयन कांति मजूमदार ने जज किया। इसमें उनका साथ बिग फ्रेम्स की ब्रांड अम्बेसडर भावना रावत और उत्तराखंड डांसिंग स्टार की पिछले साल की विजेता तृप्ता कुकरेती ने भी दिया।

श्रेयन ठाकुर ने कहा कि ‘उत्तराखंड डांसिंग स्टार्स 2019’ को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने का श्रेय इवेंट की डायरेक्टर रुचिका पराशर को जाता है। इवेंट के ऑफिशियल फोटोग्राफर पहचान प्रोडक्शन थे। जिन्होंने इवेंट में आये तमाम बच्चों की फोटोग्राफी की। अंत में बिग फ्रेम्स फिल्म्स के डायरेक्टर श्रेयन ठाकुर ने सभी को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button