Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

देहरादून पहुंचे अभिनेता Hrithik Roshan, एक झलक पाने को उमड़ी फैंस की भीड़

बताया जा रहा है कि वह देहरादून में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आए हैं। ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के बाद वह आज ही विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज रविवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब ढाई बजे वह विशेष चार्टर्ड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

चार्टर्ड विमान से निकलने के बाद प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो ली। इसके बाद ऋतिक अपने कुछ साथियों के साथ कार से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद दिखी।

Advertisements
Ad 27

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, वह देहरादून में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आए हैं। ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के बाद वह आज ही विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button