Breaking NewsUttarakhand

राजकीय महाविद्यालय पौखाल में आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

टिहरी गढ़वाल। मंगलवार दिनाँक 3 अगस्त 2021 को राजकीय महाविद्यालय पौखाल में प्राचार्य प्रो.ए. एन. सिंह के संरक्षण में, एन. एस. एस. इकाई के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय के मुख्य गेट से प्रशासनिक भवन तक क्यारी बना कर पौधा रोपण किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधा रोपण का संकल्प लिया गया। प्राचार्य सिंह ने कहा कि गत सत्र की भांति इस नवीन सत्र में भी हम सभी को महाविद्यालय को ग्रीन एवं क्लीन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़/ पौधें लगाने है। प्राचार्य सिंह ने कहा कि इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित हो चुका है, महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया हेतु समिति बनाकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

IMG-20210803-WA0006

वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, प्राध्यापक डॉ. संजीव भट्ट, डॉ. बी. आर.भद्री, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. अंधरूति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर , डॉ. संतोषी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज राणा, कुसुम, रोशन लाल, राजेन्द्र सिंह, अनिल, गंभीर एवँ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button