Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में 62 नये मामले सामने आने के बाद 1215 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

देहरादून। तेजी से फैलते जा रहे कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड में शुक्रवार को 62 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1215 हो गया है। वहीं, 344 संक्रमित मरीज इलाज के बाद घर भेजे गए हैं। अल्मोड़ा में जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। हालांकि मौत का कारण कोरोना नहीं पाया गया है।

टिहरी जिले में आठ संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री महाराष्ट्र की है। अल्मोड़ा जिले में 5 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 2 मरीज गुरुग्राम, 2 दिल्ली और एक मुंबई से आया है। चमोली जिले में दो संक्रमित मरीज दिल्ली से लौटे हैं। चंपावत जिले में तीन संक्रमित मरीजों में एक दिल्ली और दो संपर्क में आए हैं।

Advertisements
Ad 27

हरिद्वार में मुंबई से आए एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा नैनीताल जिले में चार संक्रमित मरीज मिले हैं, जो दिल्ली से आए थे। वहीं, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण मिला है।

अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि शुक्रवार को 62 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इन्हें मिला कर प्रदेश में संक्रमि मरीजों की संख्या 1215 हो गई है। शुक्रवार को 47 संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 344 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button