Breaking NewsEntertainment

शिल्पा शिंदे बनीं बिग बॉस सीजन 11 की विजेता

मुम्बई। बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे रहीं। उन्होंने शानदार ट्राफी और 44 लाख रुपये भी जीते। रनर अप हिना खान रहीं। तीसरे नंबर पर विकास गुप्ता रहे जोकि इस सीजन के गेम के मास्टरमाइंड कहे जा रहे थे।

Advertisements
Ad 27

विजेता का ऐलान शो के एंकर और अभिनेता सलमान खान ने एक भव्य समारोह में किया। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार भी मौजूद थे जोकि अपनी आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ का प्रचार करने आये थे। फिनाले में शो के सभी प्रतिभागियों और प्रतिभागियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया था।

चौथे नंबर पर पुनीश शर्मा रहे। फिनाले में जब दो ही प्रतिभागी रह गये थे तब मात्र दस मिनट के लिए वोटिंग लाइन्स खोली गयी थीं ताकि प्रशंसक अपने अपने उम्मीदवार को अंतिम बार वोट कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button