Breaking NewsUttarakhand

बेलगाम ट्रक ने बुज़ुर्ग को रौंदा

देहरादून। तेज़ गति से आते हुए एक बेलगाम ट्रक ने सोमवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही बुज़ुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के आईआईपी स्टेट बैंक के सामने तेज़ रफ्तार से आते हुए एक बेकाबू ट्रक संख्या  एच. आर. 37 डी 0055 के चालक द्वारा एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह से कुचल दिया गया, जिससे मौके पर ही बुज़ुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मोहन सिंह पुत्र स्वर्गीय हिम्मत सिंह उम्र 89 वर्ष, निवासी गढ़ निवास मोहकमपुर के रूप में हुई।

Advertisements
Ad 27

वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र राजेश द्वारा इस संबंध में नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी गई है।

पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर ट्रक चालक इरफान पुत्र अब्दुल शकूर निवासी ग्राम फतेहपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button