Breaking NewsSports

कौन होगा रोहित शर्मा का नया ओपनिंग पार्टनर, ये 2 खिलाड़ी बड़े दावेदार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए टीम में दो दावेदार मौजूद हैं।

Sports News: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची के मैदान पर खेला जाएगा। चोटिल होने की वजह से इस सीरीज में नियमित कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल संभाल रहे हैं। गिल लंबे समय से रोहित के साथ वनडे में ओपनिंग कर रहे थे। अब टीम मैनेजमेंट और नए नवेले कप्तान राहुल के सामने यही सवाल सिर उठाए खड़ा है कि रोहित के साथ अब कौन ओपनिंग करेगा। भारतीय स्क्वाड में इसके लिए यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ के रूप में दो दावेदार मौजूद हैं।

यशस्वी जायसवाल ने खेला है सिर्फ एक वनडे मैच

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में फरवरी 2025 में डेब्यू किया था और उन्होंने अभी तक सिर्फ यही एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने कुल 15 रन बनाए थे। शुभमन गिल की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा था। अब उनकी गैरमौजूदगी में वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। पिछले कुछ सालों से वह भारतीय टेस्ट टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं और टेस्ट में 2511 रन भी बना चुके हैं, जिसमें 7 शतक और 13 अर्धशतक शामिल रहे हैं।

Advertisements
Ad 27

गायकवाड़ ने वनडे क्रिकेट में बनाए 115 रन

दूसरी तरफ रुतुराज गायकवाड़ की लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है और उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला साल 2024 में खेला था। गायकवाड़ ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 6 वनडे मैचों में कुल 115 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा है। 28 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ से घरेलू क्रिकेट में रनों के पहाड़ खड़े किए हैं। इसके अलावा इंडिया-ए की टीम के लिए भी अच्छा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button