Breaking NewsUttarakhand

स्वस्थ, निरोगी और सशक्त समाज के निर्माण में चिकित्सकों का योगदान अतुलनीय है : भावना पांडे

जनसेवी भावना पांडे ने कहा- मानवता की सेवा के लिए आप सभी चिकित्सक साथियों की प्रतिबद्धता सराहनीय व अनुकरणीय है।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आन्दोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर समस्त चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- जनसेवा के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी चिकित्सकों को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वस्थ, निरोगी और सशक्त समाज के निर्माण में आपका योगदान अतुलनीय और अविस्मरणीय है।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी भावना पांडे ने कहा- मानवता की सेवा के लिए आप सभी चिकित्सक साथियों की प्रतिबद्धता सराहनीय व अनुकरणीय है। आप सभी चिकित्सा-सेवा के इस ईश्वरीय कार्य को सदैव अटूट सेवा भावना व समर्पण के साथ करते रहें, परमात्मा से यही कामना है। आप सभी का हार्दिक अभिनंदन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button