Breaking NewsUttarakhand

काशीपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, करीब 70 दुकानें आईं चपेट में

काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में पुरानी सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग लग गई। इससे काफी देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सब्जी मंडी में आग लगने के बाद उस समय और दहशत का माहौल बन गया, जब आग की चपेट में आकर एक के बाद एक तीन सिलेंडर फट गए। धमाके की आवाज आस-पास के क्षेत्र में पहुंची तो लोग घरों से बाहर निकल गए।

वहीं, सिलेंडर फटने से पक्काकोट निवासी विनीत कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। वहां शुभम की धूप बत्ती की दुकान है। आग लगने की सूचना पर पक्काकोट निवासी विनीत भी शुभम के साथ आ गया। इसी दौरान पन्ना की दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। जिसमें विनीत झुलस गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

Advertisements
Ad 27

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी, रेडीमेड कपड़े और प्लास्टिक के सामान की फड़ में आग लग गई। आग की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक फायर ब्रिग्रेड वहां पहुंची तब तक आग कई दुकानों तक फैल गई। देखते ही देखते करीब 70 दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी फजीहत झेलनी पड़ी। बाजार की गली तंग होने के कारण दमकल के तीन वाहन भी घटना स्थल के आखिरी छोर तक नही पहुंच पाए। वहीं, लोगों के अनुसार, आग लगने के दौरान दमकल विभाग की लापरवाही भी सामने आई। सूचना के बाद भी दमकल के वाहन आधा घंटा देरी से पहुंचे। घटना स्थल पर देरी के पहुंचने के कारण ज्यादा नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button