Breaking NewsWorld

ट्रम्प कैंपेन का अकाउंट हुआ ब्लॉक, ये है वजह

वाशिंगटन। ट्विटर की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर सख्ती बरकरार है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब उनके कैम्पेन का अकाउंट ही ब्लॉक कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने कोरोनावायरस पर गलत जानकारी दी। इस अकाउंट से ट्रम्प का एक विडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो में ट्रम्प यह कहते दिख रहे हैं कि बच्चों में कोविड-19 के खिलाफ मजबूत इम्यून सिस्टम मौजूद है।

ट्विटर ने इसे कंपनी पॉलिसी के खिलाफ माना है। हालांकि, ट्रम्प ने भी इस वीडियो का लिंक ट्वीट किया है, लेकिन ट्विटर ने अभी उनके अकाउंट पर कोई एक्शन नहीं लिया है। इससे पहले फेसबुक ने भी ट्रम्प की कोविड-19 को लेकर एक गलत जानकारी वाली पोस्ट हटा दी थी

Advertisements
Ad 29

ट्रम्प ने कहा था- स्कूल खुलने चाहिए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि स्कूल फिर से खुलने चाहिए, क्योंकि बच्चों में कोरोनावायरस से लड़ने के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम मौजूद है। उन्होंने कहा कि बच्चों में हमसे भी मजबूत इम्यून सिस्टम है। ट्रम्प के मुताबिक कोरोना से अब तक केवल न्यू जर्सी में ही एक बच्चे की मौत हुई है। वह बच्चा डायबिटीज का भी मरीज था। ट्रम्प ने कहा था कि डायबिटीज के मरीज बच्चों का भी इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है।

ट्विटर ने फैक्ट चेकिंग सिस्टम की शुरुआत की है
ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाएं रोकने के लिए नए फैक्ट चेकिंग सिस्टम की शुरुआत की है। इसके चलते ट्विटर कई बार ट्रम्प के ट्वीट को डिलीट कर चुका है। मिनेपोलिस में अश्वेत जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों पर जब ट्रम्प ने गोली चलाने की धमकी दी थी तो ट्विटर ने उनके ट्वीट पर टैग लगा दिया था। ट्विटर ने लिखा था कि हम हिंसा को बढ़ावा नहीं देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button