Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के वीर सपूत को मरणोपरांत

देहरादून। उत्तराखंड के वीर सपूत रघुवीर सिंह को उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया है। कश्मीर के नागबल (कुलगाम) में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए लांस नायक रघुवीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया।

गौरतलब है कि रघुवीर सिंह 31वीं राष्ट्रीय राइफल के लांस नायक थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनके परिवार को यह सम्मान दिया जाएगा। फरवरी 2017 में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुर्इ थी।

इस दौरान लांस नायक रघुवीर सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकियों के पसीने छुड़ा दिए और लोगों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। गैरसैंण(मेखोली) के रघुवीर सिंह अपने पीछे अपने बेटे और पत्नी को छोड़ गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button